फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के फार्म हाउस में डकैती, बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा

Mon, 25 Aug 2025 01:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रविवार रात एक बजे मोतीलाल वाधवानी के नावदा पंथ के फार्म हाउस में पांच हथियारबंद बदमाश घुसे। उन्होंने पहले कर्मचारी कमल और रोहित को पीटा। इसके बाद एक बदमाश ने चाकू अड़ाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। 
विज्ञापन
इंदौर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के नावंदा पंथ के एक फार्म हाउस में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया।पांच बदमाश फार्म हाउस में घुसे और पहले दो कर्मचारियों को लात-घूसों से पीटा। इसके बाद उसे बंधक बनाया और फार्म हाउस में की अलमारी तोड़कर एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन और मोबाइल ले गए। वारदात को अंजाम देने समय कुछ बदमाश फार्म हाउस के बाहर पहरा भी दे रहे थे, ताकि किसी के अाने पर वे भीतर सूचना दे सके।

 

पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बंधक बनाकर रखे गए कर्मचारी ने बताया कि आरोपी देहाती बोली में बात कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आदिवासी क्षेत्र के हो सकते है। बाग और टांडा क्षेत्र की गैंग लूट की वारदातों में अक्सर सक्रिय रहती है।

विज्ञापन

 

रविवार रात एक बजे मोतीलाल वाधवानी के नावदा पंथ के फार्म हाउस में पांच हथियारबंद बदमाश घुसे। उन्होंने पहले कर्मचारी कमल और रोहित को पीटा। इसके बाद एक बदमाश ने चाकू अड़ाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश ने एक कर्मचारी के गले से चांदी की चेन और दोनों मोबाइल फोन भी छिन लिए। डकैती को अंजाम देने के बाद कर्मचारियों के फोन बाहर फेंक दिए।

 

फोन दोनों से इसलिए छिने गए, ताकि वे वारदात की जानकारी किसी को दे न सके। बदमाशों ने चेहरे छुपा दिए थे। वे अपने साथ राॅड और टाॅमी लाए थे। उसके जरिए ही उन्होंने अलमारी तोड़ी। बदमाश किस वाहन में सवार होकर आए थे। यह कर्मचारी देख नहीं पाए। आधे घंटे में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें