फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: स्कूल के सामने टैंकर ने बच्चों को कुचला, बीटेक छात्रा की मौत, भाई गंभीर

Wed, 30 Sep 2026 02:14 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में राजवाड़ा बस हादसे के बाद अब छोटा बांगड़दा रोड स्थित वेंदाश इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार टैंकर ने दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद टैंकर चालक भागने लगा जिसे लोगों ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भारी और बेकाबू वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण एक और गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। हाल ही में राजवाड़ा क्षेत्र में हुए बस हादसे के बाद अब छोटा बांगड़दा रोड पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने भीषण तबाही मचाई है। छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार बीटेक छात्रा और उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हुआ है। इस दुर्घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़कों पर दौड़ते भारी वाहनों की सुरक्षा पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


दो बच्चे आए चपेट में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा छोटा बांगड़दा रोड स्थित वेंदाश इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने घटित हुआ। सड़क पार करते समय कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। तभी दोनों बेकाबू टैंकर की चपेट में आ गए। टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्चों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और भारी वाहन ने दोनों को रौंद दिया।

20 वर्षीय बालिका की मौत, दूसरा गंभीर
टैंकर की टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटनास्थल पर ही एक 20 वर्षीय बालिका ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा बच्चा प्रणय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक को गिरफ्तार किया
घटना को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को सूचित किया। टीआई देवेंद्र कुशवाह के मुताबिक नगर निगम के टैंकर ने बच्चों को टक्कर मारी थी। एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद चालक रामचंद्र चौकसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें