फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर का 111 फीट ऊंचा सबसे बड़ा रावण, जैसे ही जला, गूंज उठा... जय श्री राम का जयघोष

Tue, 24 Oct 2023 08:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में जगह-जगह बनाए गए दशानन को देखने के लिए उमड़ी भीड़, कहीं रावण ने अपनी आवाज से चौंकाया तो कहीं उसकी ड्रेस रही आकर्षण का केंद्र
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार को दिनभर शहर के रावणों को देखने के लिए भीड़ उमड़ती रही। कहीं किसी रावण की ड्रेस बेहद आकर्षक थी तो कही पर किसी रावण की आवाज ने लोगों को चौंकाया। दिनभर लोग बच्चों और परिवारों के साथ रावणों को देखने के लिए सैर सपाटा करते रहे। शाम सात बजे के बाद शहर के प्रमुख रावणों का दहन कार्यक्रम शुरू हुआ। दशहरा मैदान पर रावण का दहन शाम 7 बजकर 10 मिनट पर हुआ। यह रावण 15 सेकंड में जलकर खाक हो गया। यहां पर रावण की ऊंचाई 111 फीट थी। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। यह शहर का सबसे प्रमुख रावण दहन कार्यक्रम होता है। 
विज्ञापन


एक-एक कर अलग हुए सिर
चिमनबाग रावण दहन समिति में रावण के सिर एक एक करके अलग हुए। यहां के अनिल यादव ने बताया कि इस बार 101 फीट का रावण बनाया गया था। इसके साथ ही ढाई सौ फीट लंबी लंका भी बनाई गई। खास बात यह कि इस बार दशानन का एक-एक सिर आतिशबाजी से अलग किया गया। इस बार रावण की मुद्रा हाथ में गदा लिए बनाई गई थी। 

रावण ने बदला गिरगिट की तरह रंग
उषागंज, छावनी रावण दहन में रावण पटरी सिस्टम से आगे पीछे चला और रामजी को खोजता रहा। लोगों के मनोरंजन के लिए इस बार रावण ने खुद आतिशबाजी भी की। बिजली सिस्टम के तहत उसने बार-बार गिरगिट की तरह रंग भी बदला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें