फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन सहित 10 स्टेशनों पर रेल विभाग लगा रहा कोच गाइडेंस बोर्ड

Mon, 12 May 2025 07:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि मंडल के छह स्टेशन मेघनगर, खाचरोद, सीहोर, अकोदिया, बेरछा एवं देवास स्टेशन पर  कोच गाइडेंस बोर्ड लगाने का काम पूर्ण कर लिया गया है। यात्रियों को इससे सुविधा उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई स्टेशन पर लगे कोच गाइडेंस बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल विभाग स्टेशनों पर नई सुविधाएं मुहैया करा रहा है। आमतौर पर बड़े स्टेशनों पर तो कोच गाइडेंस बोर्ड है, लेकिन छोटे रेलवे स्टेशन जहां ट्रेनों का ठहराव कम समय के लिए होता है। वहां भी यह बोर्ड रतलाम रेल मंडल लगा रहा है। इसमें इंदौर का लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: रुकी 11 जोड़ों की शादियां, पाकिस्तान को कोस रहे वर-वधू और परिजन

रतलाम मंडल के 16 स्टेशनों पर निर्माण कार्य चल रहे है। उनमें से दस स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा। अमृत स्टेशन योजना के तहत रतलाम मंडल के कई स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है।


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि मंडल के छह स्टेशन मेघनगर, खाचरोद, सीहोर, अकोदिया, बेरछा एवं देवास स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगाने का काम पूर्ण कर लिया गया है। यात्रियों को इससे सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा मक्सी एवं चंदेरिया स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड की टेस्टिंग हो रही है।

 

कम ठहराव वाले स्टेशनों पर बर्थ तक पहुंचने में मददगार

कोच गाइडेंस बोर्ड यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के कम समय के ठहराव में भी अपने बर्थ तक पहुँचने में आसानी हो जाती है। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था सुविधाजनक है क्योंकि कोच गाइडेंस बोर्ड के कारण सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन आगमन से पहले कोच की स्थिति का पता चल जाता है। यह बोर्ड नहीं होने की स्थिति में कई बार यात्रियों को ट्रेन के कम ठहराव होने के कारण ट्रेन के किसी भी डिब्बे में चढ़ना पड़ता था और फिर चलती ट्रेन में वे अपना बर्थ खोजते नजर आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें