फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मकान तोड़ने पहुंचे अमले का विरोध,कांग्रेस उम्मीदवार बुलडोजर पर चढ़े

Mon, 08 Apr 2024 12:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सालों पहले सरकार ने एमअेाजी लाइन क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मकान आवंटित किए थे। ज्यादातर सेनानियों का निधन हो चुका है, लेकिन उनके परिवार अभी भी यहां रहते है।  नगर निगम को यहां नए निर्माण व सरकारी दफ्तर बनाना है।
विज्ञापन
निगम के अमले का किया लोगों ने विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले निर्माणों में बाधक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मकान तोड़ने सोमवार को नगर निगम का अमला पहुंचा, लेकिन उसे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सेनानियों के परिवारों ने घरों से सामान बाहर निकाल दिया और सड़क पर बैठ गए। मौके पर इंदौर लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम भी जा पहुंचे और बुलड़ोजर पर चढ़कर मकान तोड़े जाने का विरोध करने लगे। आखिरकार दबाव में अफसर कार्रवाई को अंजाम नहीं दे पाए और उन्हें उलटे पैैर लौटना पड़ा।

सालों पहले सरकार ने एमअेाजी लाइन क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मकान आवंटित किए थे। ज्यादातर सेनानियों का निधन हो चुका है, लेकिन उनके परिवार अभी भी यहां रहते है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम को यहां नए निर्माण व सरकारी दफ्तर बनाना है। इस कारण दस से ज्यादा परिवारों को हटाने के नोटिस पिछले दिनों जारी किए गए थे।

विज्ञापन


सोमवार को दो बुलडोजर और 100 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ नगर नगम की टीम मकान तोड़ने पहुंची। कुछ मकान तोड़े ही थे और परिवारों ने अफसरों से नोकझोंक शुरू कर दी। वे क्षेत्रीय पार्षद भारत रघुवंशी के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे।

इस बीच मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम पहुंचे। उन्होंने रहवासियों के साथ अफसरों से विवाद करना शुरू कर दिया। माहौल गरमाता देख अफसर मकान तोड़े बगैर लौट गए। निगम के अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें