फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ये समय आराम का नहीं है,सोच के साथ आगे बढ़ने का है

Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 इंदौर में सेवा संकल्प ज्योति यात्रा के बहाने भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प को धार दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह समय आराम करने का नहीं, बल्कि संकल्प के साथ आगे बढ़ने का है। 
विज्ञापन
विजय नगर चौराहा पर संकल्प ज्योति जलाई गई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई। आईडीए ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े और अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह समय आराम करने का नहीं है, सोच के साथ आगे बढ़ने का है। देश के लिए खुद को खपा दें।

विज्ञापन


कोरोना महामारी ने मुझे राष्ट्र की सामूहिक चेतना का महत्व समझाया। हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है। मेरे लिए जनता जनार्दन भी ईश्वर का ही स्वरूप है। करोड़ों-करोड़ों लोगों का विश्वास ही मेरी शक्ति है। देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश के लिए भी मेरा दायित्व सबसे अधिक है। इसलिए मैं मानता हूँ कि देशवासियों का मुझ पर सबसे बड़ा हक है। 2047 तक हमें विकसित भारत बनाना है। यह हम करके रहेंगे।
 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी भारत विश्व की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करता था। समय का चक्र बदला और गुलामी का कालखंड आ गया। जो भारत विश्व को निर्देशित करता था, उस देश में छोटे-छोटे संकट विकराल होने लगे, लेकिन देशवासियों का हौसला नहीं डिगा। प्रौद्योगिकी, खेल और उद्योग में भारत का सितारा लहरा रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत के पायलट की चर्चा है। एक दिन वह भी आएगा, जब मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा होगी।

विज्ञापन

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। उसके बाद सभी नेताओं ने मंच पर सेवा ज्योति मशाल प्रज्वलित की और विजय नगर चौराहे स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर सेवा ज्योति मशाल को प्रज्वलित किया।
 

सफाईकर्मी भी पहुंचे प्रदर्शन करने

आयोजन स्थल पर हड़तालरत सफाईकर्मी भी प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान एक भाजपा नेत्री से कुछ प्रदर्शनकारियों का विवाद भी हुआ। प्रदर्शनकारी काफी देर तक हंगामा करते रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें