फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन, खजराना मंदिर में किए दर्शन

Thu, 28 Nov 2024 06:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुजरात से यसोदा बेन अपने भाई और भतीजी के साथ इंदौर आई थी। खजराना मंदिर में दर्शन करने के बाद वे देवास गई। इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गई। वहां से वे फिर गुजरात लौट जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की पत्नी इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन इंदौर आई। उनके साथ उनका भाई व अन्य परिजन भी आए थे। वे राजेंद्र नगर स्थित परिचित मनोज भागमल के निवास पर रुकी। दोपहर में उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में पूजा की। वर्ष 2017 में भी जसोदा बेन इंदौर आई थी। तब वे नाथ मंदिर भी गई थी।

 

जसोदा बेन बुधवार रात साढ़े 11 बजे निजी वाहन से इंदौर आए। भागमल परिवार ने उनका व साथ आए परिजनों का स्वागत किया। दोपहर में उनसे इंदौर में रहने वाले अन्य परिचित भी मिलने आए थे। इसके बाद वे खजराना मंदिर के लिए रवाना हुई। वे मंदिर में करीब आधे घंटे रुकी। गर्भगृह में जाकर उन्होंने पूजा की। पूजारियों ने पूजा संपन्न कराने के साथ मंदिर समिति के कार्यों की जानकारी भी दी।

 

भाई व भतीजी के साथ आई थी यसोदा बेन

गुजरात से यसोदा बेन अपने भाई और भतीजी के साथ इंदौर आई थी। खजराना मंदिर में दर्शन करने के बाद वे देवास गई। इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गई। वहां से वे फिर गुजरात लौट जाएगी।

विज्ञापन


जसोदा बेन सात साल पहले इंदौर आई थी और एक दिन रुकी थी। बिजासन मंदिर पहुंच कर उन्होंने चुनरी चढ़ाई थी और नाथ मंदिर जाकर भी पूजा की थी। मनोज भागमल ने बताया कि जसोदा बेन धार्मिक प्रवृति की है। एक माह पहले ही इंदौर यात्रा की योजना उन्होंने बनाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें