फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: चार साल की नन्हीं बच्ची का गीत कवि कुमार विश्वास ने घुटनों पर बैठकर सुना

Wed, 19 Aug 2026 10:46 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर एयरपोर्ट पर कवि कुमार विश्वास और उनकी चार साल की नन्ही फैन की मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया। यतिका ने कुमार विश्वास को देखते ही उनसे पसंदीदा रामगीत सुनाने की इच्छा जताई। कुमार विश्वास घुटनों पर बैठकर  नन्ही बच्ची का गीत सुनते रहे। 
विज्ञापन
नन्हीं बच्ची का गीत कवि कुमार विश्वास ने घुटनों पर बैठकर सुना - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक आयोजन के सिलसिले में इंदौर आए कवि कुमार विश्वास ने अपनी एक नन्ही फैन को खुश कर दिया। वह कार से एयरपोर्ट पर उतरे तो उनका सामना नन्हीं यतिका से हुआ। चार साल की नन्हीं बच्ची ने उनकी तरफ हाथ बढ़ाया। विश्वास हाथ मिलाने के लिए उसकी ऊंचाई तक आने के लिए घुटनों पर बैठे तो नन्ही बच्ची ने उनका प्रसिद्ध रामगीत सुनाना चाहा। कुमार विश्वास ने स्वीकृति दी तो यतिका ने पूरा गीत सुनाया। उन्होंने एयरपोर्ट के गेट के लाउंज में घुटनों पर बैठकर दो मिनट तक नन्ही बच्ची का गीत सुना और उसकी आवाज की प्रशंसा भी की। इस वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यातिका एयरपोर्ट पर अपने परिजनों के साथ आई थी। उसने कुमार विश्वास को देखते ही पहचान लिया, क्योंकि वह यूट्यूब पर उनके गीत अक्सर सुनती है। यतिका के परिजनों ने कुमार विश्वास को बताया कि चार साल की बेटी उनकी फैन है। इसके बाद कुमार विश्वास यतिका से गर्मजोशी से मिले और यतिका का गीत ध्यान से सुना। कवि कुमार विश्वास अक्सर अलग-अलग आयोजनों के सिलसिले में इंदौर आते हैं और शहर में उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक भी हैं।कुमार विश्वास का यह अंदाज उनके अन्य प्रशंसकों को भी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें