फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कमलनाथ दिग्विजय विवाद पर सिंघार बोले- पुरानी बातों को याद करने से क्या मतलब, जो बिकना थे बिक गए

Thu, 28 Aug 2025 11:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी करने के अलावा नौकरियां भी चोरी कर रही है। कई पद खाली पड़े है। ओबीसी आरक्षण पर स्पष्ट निर्णय लेने से सरकार बच रही है। इस मामले में भाजपा सरकार की दोहरी नीति नजर आ रही है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रहे उमंग सिंघार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योदिरादित्य सिंधिया की बगावत के कारण पांच साल पहले कांग्रेस की सरकार गिरने के कारणों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच तलवारें खींची हुई हैं। सिंह ने हाल ही में खुलासा किया था कि नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच विवाद थे। जिन्हें समाप्त करने की उन्होंने कोशिश की थी। इस मुद्दे पर अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि पुरानी बातों को याद करने से क्या मतलब, जो बिकना थे वो बिक गए। 

विज्ञापन


सिंघार ने कहा कि बीती ताहि बिसार देने में ही सबकी भलाई है। पांच साल पहले क्या हुआ? क्यों कांग्रेस की सरकारी गिरी। यह सबको पता है। सिंघार ने कहा कि तब मुझे भी लालच दिया गया था। जो बिकना थे, बिक गए। हम बिकाऊ नहीं है, कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और रहेंगे।

भाजपा सरकार वोट के साथ नौकरियां भी चोरी कर रही 
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी करने के अलावा नौकरियां भी चोरी कर रही है। कई पद खाली पड़े हैं। ओबीसी आरक्षण पर स्पष्ट निर्णय लेने से सरकार बच रही है। इस मामले में भाजपा सरकार की दोहरी नीति नजर आ रही है। ओबीसी समाज को केवल छलावा और जुमले दिए जा रहे हैं। इस मामले में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक मात्र दिखावा है। अगर सरकार की नीयत साफ है तो तत्काल आदेश जारी कर 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें