फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: साल के पहले दिन इंदौर की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक ट्रैफिक जाम

Wed, 01 Jan 2025 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजय नगर चौराहा से रेडिसन चौराहा तक यातायात बाधित रहा। यहां मेट्रो ट्रेक के नीचे खुदाई की जा रही है। इस कारण सड़क का एक हिस्सा बंद है। यहां रात तक वाहन रेंगते नजर आए। इसी तरह बांबे अस्पताल से सत्यसांई चौराहा तक भी ट्रैफिक बार-बार बाधित होता रहा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर लगा ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले दिन शहरवासियों को बिगड़े यातायात से दो-चार होना पड़ा और घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। शहर के रिंग रोड, एरोड्रम रोड, विजय नगर चौराहा, रेडिसन चौराहा पर यातायात बाधित होता रहा। पहले दिन शहरवासी पिकनिक पर निकले थे और शाम को घूमने के लिए निकले। इस कारण वाहनों का दबाव कुछ मार्गों पर ज्यादा रहा।

 

दोपहर में गांधी नगर से कालानी नगर तक वाहनों की आधा किलोमीटर की लंबी कतार लगी रही। दरअसल कई लोग पितृ पवर्त, बिजासन टेकरी और गोम्मटगिरी में परिवार के साथ घूमने और दर्शन करने आए थे। इसके चलते यहां बार-बार यातायात बाधित होता रहा। खजराना चौराहे पर भी यातायात का दबाव ज्यादा रहा, लेकिन पिछले साल जैसेे हालात नहीं बने। ब्रिज बनने के कारण यहां लंबा ट्रैफिक जाम नहीं लगा।  

 

शाम को विजय नगर चौराहा से रेडिसन चौराहा तक यातायात बाधित रहा। यहां मेट्रो ट्रेक के नीचे खुदाई की जा रही है। इस कारण सड़क का एक हिस्सा बंद है। यहां रात तक वाहन रेंगते नजर आए। इसी तरह बांबे अस्पताल से सत्यसांई चौराहा तक भी ट्रैफिक बार-बार बाधित होता रहा। पाटनीपुरा, जंजीरवाला चौराहा, पलासिया चौराहा पर भी बार-बार यातायात बाधित होता रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें