फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: न्यू ईयर पार्टी मेें ड्रग बेचने अपने साथी के साथ आया था होम्योपैथिक डॉक्टर, दोनों गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2025 08:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी योगेश का चार साल पहले विवाह हुआ था, लेकिन अनबन के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद योगेश नशे का आदि हो गया था। वह ड्रग खरीदने के लिए कर्ज लेता था। खुद भी नशा करता था और बाकी मादक पदार्थों के बेचकर कमाई करता था।
विज्ञापन
ड्रग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के जश्न की पार्टी में अवैध मादक पदार्थों का भी खूब सेवन हुआ। इंदौर में पुलिस ने एक होम्योपैथिक डाॅक्टर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया। वह एक पार्टी में ड्रग की सप्लाई करने आया था। उसके पास से 30 ग्राम ड्रग पुलिस ने पकड़ी है। इसके अलावा 30 किलो गांजा भी उसके पास से बरामद हुआ है। दोनों आरोपी एक पार्टी में ग्राहकों को ड्रग सप्लाई करने आए थे।

विज्ञापन


फोन पर एडवांस पैसे लेकर उन्होंने आर्डर बुक किया था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्होंने ड्रग सप्लाई करने से पहले ही पार्टी में उसे धरदबोचा। आरोपी डाॅक्टर का नाम योगेश लड़इया है। वह बजरंग नगर में रहता है और एक

क्लीनिक भी संचालित करता था।
दूसरा आरोपी भरत चौरसिया है। वह उसका दोस्त है। योगेश खुद नशे का आदी है। उसे ड्रग बेचने की सप्लाई चेन की जानकारी थी। इस कारण वह खुद अवैध नशा बेचने के धंधे में उतर गया और उसने अपने एक साथी को भी इसके लिए तैयार कर लिया था।
विज्ञापन


कर्ज लेकर खरीद था ड्रग
आरोपी योगेश का चार साल पहले विवाह हुआ था, लेकिन अनबन के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद योगेश नशे का आदी हो गया था। वह ड्रग खरीदने के लिए कर्ज लेता था। खुद भी नशा करता था और मादक पदार्थों को बेचकर कमाई भी करता था। उसकी इस आदत के कारण परिवार के लोग भी परेशान थे।

नशा करने के बाद वह बहकी बातें करता था और परिवार के लोगों को परेशान भी करता था। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है, ताकि ड्रग के धंधे में अन्य लोगों के कनेक्शन मिल सकें। उसका साथी भरत एक होटल में केयर टेकर है। दोनों साथ मिलकर नशा करते थे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें