फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दीपावली पर ट्रेन, बसों में यात्रियों की भीड़, कई ट्रेनों की बुकिंग बंद की, हवाई सफर भी महंगा

Sat, 18 Oct 2025 08:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से मुंबई, पुणे, नासिक,दिल्ली की ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। लोग मजबूरी में बसों में सफर कर रहे हैं। सामान्य दिनों में जो टिकट 500 से 700 रुपये में मिलते थे, अभी वे डेढ़ हज़ार रुपये में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने की इच्छा को पूरा करने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है और सफर भी परेशानी भरा हो रहा है। बड़े शहरों की ट्रेनें और बसें खचाखच भरी जा रही हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर बस ऑपरेटरों ने भी किराया दो-तीन गुना बढ़ा दिया है। ट्रेनों की वेटिंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। लोग जैसे-तैसे ट्रेनों में सफर कर अपने शहरों तक हर हाल में पहुँचना चाहते हैं।

विज्ञापन

 

इंदौर से मुंबई, पुणे, नासिक, दिल्ली की ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। लोग मजबूरी में बसों में सफर कर रहे हैं। सामान्य दिनों में जो टिकट ₹500 से ₹700 में मिलते थे, अभी वे डेढ़ हज़ार रुपये में बिक रहे हैं। एसी स्लीपर बसों का किराया डेढ़ हज़ार से बढ़ाकर तीन या चार हजार तक पहुँच चुका है। बड़े शहरों की उड़ानों का किराया भी दोगुना हो चुका है। बिहार, यूपी, दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियाँ पैक जा रही हैं।
 

रेलवे ने कई ट्रेनों की बुकिंग लेना बंद कर दी है। जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनमें भी यात्रियों की भीड़ है। ट्रैवल एजेंट नितिन विजयवर्गीय के अनुसार बड़े शहरों से इंदौर आने वाली ट्रेनों में ज्यादा यात्री आ रहे हैं, जबकि जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलने में परेशानी नहीं आ रही है, लेकिन 23 अक्टूबर के बाद जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ रहेगी, क्योंकि छुट्टी खत्म होने के बाद लोग फिर अपने काम पर लौटते हैं।

विज्ञापन



फिलहाल घर जाने वाले यात्री काफ़ी महँगे किराये और भीड़-भाड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने के कारण कई लोग तो परिवार के साथ निजी वाहनों में भी लंबी दूरी तय कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें