फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में धनतेरस की धूम,बाजारों में बरसा धन, खूब बिके वाहन,इलेक्ट्राॅनिक उपकरण

Sat, 18 Oct 2025 07:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

धनतेरस पर बर्तन बाजार को सजाया गया। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन
राजवाड़ा पर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के पांच दिनी त्यौहार की शुरुआत शनिवार को धनतेरस के साथ हुई। घरों से लेकर बाजारों तक धनतेरस की धूम रही। घरों में धन-धान्य की पूजा हुई और शुभ मुर्हूत में दीप लगाए गए। वहीं बाजारों में रात तक रौनक रही।

विज्ञापन



शहर में धनतेरस पर तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। लोगों ने बाइक, कार, प्लाॅट, सोने-चांदी के जेवरों की जमकर खरीदारी की। सप्ताह भर पहले जिन परिवारों ने वाहन, इलेक्ट्राॅनिक आयटम की बुकिंग की है। वे धनतेरस पर घर लाई गई। फिर पूजा के बाद उनका उपयोग शुरू हुआ।


धनतेरस का पांच दिनों दीप पर्व शुरू हो चुका है। 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 को दीपावली, 21 को भी अमावस्या रहेगी। धनतेरस पर इंदौर में कई इलाकों में बारिश भी हुई। इस कारण बाजारों की सजावट थोड़ी देर के लिए फीकी पड़ गई, लेकिन बारिश रुकते ही बाजारों में फिर भीड़ नजर अाई। इंदौर के खजराना मंदिरों में नए वाहनों की पूजा करने वालों की भीड़ लगी रही।

 

धनतेरस पर बर्तन बाजार को सजाया गया। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कनाडि़या, एमटीएस कपाउंड, मारोठिया, कपड़ा बाजार, श्रमिक क्षेत्र सहित कई बाजार देर रात तक शनिवार को खुले रहे। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक भी बााधित होता रहा, लेकिन ज्यादातर चौराहों पर पुलिस जवान नजर आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें