फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर के लालबाग परिसर में मिली पुरानी तिजोरी, अफसरों ने सुरक्षित रखवाया

Tue, 17 Nov 2026 05:58 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के लालबाग पैलेस परिसर में लोहे की भारी तिजोरी मिलने से हलचल मच गई। जेसीबी की मदद से तिजोरी को बाहर निकालकर सुरक्षित रखवाया गया।अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे, ताकि पता चल सके कि तिजोरी का इतिहास लालबाग पैलेस से जुड़ा है या नहीं। 
विज्ञापन
परिसर में मिली पुरानी तिजौरी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालबाग पैलेस परिसर में सड़क और बाउंड्रीवॉल का काम चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी चालक की नजर जमीन में आधी धंसी लोहे की भारी तिजोरी पर पड़ी। वह उसे निकालकर पैलेस के पास ले आया और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से तिजोरी को सुरक्षित रखवा दिया। तिजोरी खाली थी। इसके मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में इसे होलकर शासनकाल से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन जांच में नया पहलू सामने आया है। परिसर में रहने वाली एक महिला ने तिजोरी को अपने पिता की निशानी बताया है। अब अधिकारी इसकी वास्तविक स्थिति और इतिहास का पता लगा रहे हैं।
 

परिसर के चौकीदार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान तिजोरी दिखाई दी थी, जिसे सुरक्षित रखवा दिया गया है। अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे, ताकि पता चल सके कि तिजोरी का इतिहास लालबाग पैलेस से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल इसे होलकर शासनकाल की तिजोरी नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन

 

वहीं, परिसर में रहने वाली एक महिला ने तिजोरी पर अपना दावा किया है। महिला का कहना है कि उसके पिता सुनार का काम करते थे और उनकी दुकान में यह तिजोरी रखी रहती थी। पिता के निधन के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर वह परिसर में बनी झोपड़ी में रहने आ गई थी। वह अपने पिता की निशानी के तौर पर तिजोरी भी साथ ले आई थी। कुछ दिनों पहले उसने तिजोरी को बाहर निकालकर रख दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें