फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कृष्णबाग क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने पहुंचे अफसर, बस्ती में लगा भारी पुलिस बल

Mon, 23 Nov 2026 08:03 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के कृष्णबाग क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। बस्ती के 70 से अधिक मकानों को हटाने के लिए नगर निगम की रिमूवल टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। रहवासियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए मकान नहीं तोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
बस्ती में भारी पुलिस बल मौजूद - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कृष्णबाग क्षेत्र में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने के लिए सोमवार सुबह सात बजे से रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पिछले एक सप्ताह से निर्माणों को तोड़ने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन कार्रवाई लगातार टल रही थी। सोमवार को आखिरकार भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

पांच जेसीबी और 100 से ज्यादा श्रमिकों के साथ पहुंचे अधिकारियों ने रहवासियों से गृहस्थी का सामान खाली करने को कहा। रहवासी इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे वर्षों से इस बस्ती में रह रहे हैं, इसलिए उन्हें यहां से नहीं हटाया जाए।
 

अवैध कब्जे हटाने के दौरान रहवासी विरोध न करें और पथराव जैसी स्थिति न बने, इसके लिए मकानों को तोड़ने पहुंची टीम के सदस्यों ने हेलमेट भी पहन रखे थे। कार्रवाई के लिए 300 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

क्या है मामला

एमआर-10 जंक्शन के समीप स्थित दो एकड़ जमीन 23 साल पहले श्रीराम बिल्डर्स ने खरीदी थी, लेकिन इस जमीन पर कब्जे हो गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। हालांकि, अब तक कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ रहवासी भोपाल भी पहुंच चुके हैं। वहीं, कुछ रहवासी लगातार बस्ती में धरना देकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें