फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में वोट चोरी मामले में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, सिर्फ 14 कार्यकर्ता हुए शामिल

Tue, 12 Aug 2025 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कुछ देर नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष पटेल ने कहा कि  राहुल गांधी ने वोट चोरी का मामला उजागर किया है।वोट चोरी होना लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है। इस मुद्दे को कांग्रेस जनता के बीच ले जा रही है।
विज्ञापन
वोट चोरी मामले में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में वोट चोरी मामले में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रदर्शन की घोषणा की थी, लेकिन तय समय पर जिलाध्यक्ष सहित 14 कार्यकर्ता ही प्रदर्शन करने पहुचे। उनसे ज्यादा तो प्रदर्शन को कवर करने आए मीडियाकर्मी मौके पर थे। जिलाध्यक्ष रजत सिंह पटेल ने थोड़ी देर अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का इंतजार किया। कुछ काॅल भी लगाए, लेकिन संख्या नहीं बढ़ी तो फिर चौदह कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के सामने बैठे और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

 

कुछ देर नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष पटेल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का मामला उजागर किया है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा धांधली से चुनाव जीत है। इस तरह वोट चोरी होना लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है। इस मुद्दे को कांग्रेस जनता के बीच ले जा रही है और सच उजागर कर रही है। इस कारण हमने भी वोट चोरी मामले में प्रदर्शन किया।

 

हाथों में तख्तियां लेकर बैठे

कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर बैठे थे। जिन पर लिखा था-सत्ता के लिए वोट चोरी, देश पर खतरा। बीच में कार्यकर्ता नारेबाजी भी करते रहे। प्रदर्शन में भीड़ नहीं जुटने को लेकर नेता कहते नजर आए कि एक दिन पहले प्रदर्शन की सूचना सभी को दी गई थी। सोशल मीडिया पर भी सभी को जानकारी दी गई थी। इस गंभीर मुद्दे पर पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी की राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चा रही।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें