फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले पार्षद अनवर कादरी पर लगा रासुका

Tue, 01 Jul 2025 09:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में 28 अप्रैल को बड़वाली चौकी क्षेत्र में अनवर कादरी ने अपने समर्थकों के साथ पहलगाम में हुए आंतकी हमले का विरोध करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया था, लेकिन समर्थकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के बजाए जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
 
विज्ञापन
पार्षद अनवर कादरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम में निरुद्ध आदेश जारी किए है। अनवर कादरी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। हाल ही में उसके खिलाफ लव जिहाद का केस भी दर्ज हुआ है। अनवर ने तीन युवकों को पैसा देकर हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर उनसे शादी करने के लिए कहा था। इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए अनवर कादरी उर्फ डकैत पिता असलम कादरी निवासी 44 सदर बाजार के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये है। अनवर कादरी उर्फ डकैत के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में 18 अपराध पंजीबद्ध है। अनवर कादरी उर्फ डकैत लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है।

 

प्रदर्शन में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

 

इंदौर में 28 अप्रैल को बड़वाली चौकी क्षेत्र में अनवर कादरी ने अपने समर्थकों के साथ पहलगाम में हुए आंतकी हमले का विरोध करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया था, लेकिन समर्थकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के बजाए जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

विज्ञापन


इस मामले में भी कादरी के खिलाफ विधायक गोलू शुक्ला ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। कादरी दो बार कांग्रेस के टिकट से पार्षद का चुनाव जीत चुका है, जबकि एक बार उसकी पत्नी पार्षद रह चुकी है। कादरी शहर कांग्रेस महामंत्री के पद पर भी रह चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें