फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के तालाबों में अब पर्याप्त पानी, पश्चिम क्षेत्र की जलापूर्ति वर्ष भर नहीं होगी प्रभावित

Sat, 30 Aug 2025 07:19 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में अब तक 22 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले माह तक इंदौर प्रदेश के सबस कम बारिश वाले जिलों में सबसे उपर था, लेकिन अब आधा कोटा पूरा हो चुका है। इंदौर में मानूसन में 35 से 40 इंच बारिश होती है। 
विज्ञापन
यशवंत सागर तालाब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर और आसपास हो रही बारिश ने स्थानीय तालाबों से होने वाली जलापूर्ति की चिंता समाप्त कर दी है। शहर के चारो बड़े तालाबों में पर्याप्त पानी है। पश्चिम क्षेत्र की प्यास बुझाने वाला यशवंत सागर तालाब में लबालब हो चुका है। देर रात तालाब से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए एक गेट खोला गया था। उसे सुबह बंद कर दिया गया। यशवंत सागर तालाब में 17.5 फीट पानी है।

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: महाकाल गर्भगृह में वीआईपी के अलावा आम भक्तों को भी मिले प्रवेश, हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

 

इस तालाब की क्षमता 18 फीट है। इसके अलावा बड़ी बिलावली तालाब भी भरने की स्थिति में है। इस तालाब में 15 फीट पानी है। तालाब से भंवरकुआ क्षेत्र में प्रतिदिन तीन से चार एमडलडी पानी सप्लाई होता है।

 

30 एमएलडी पानी होगा सालभर सप्लाई

 

इंदौर में अब तक 22 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले माह तक इंदौर प्रदेश के सबस कम बारिश वाले जिलों में सबसे उपर था, लेकिन अब आधा कोटा पूरा हो चुका है। इंदौर में मानूसन में 35 से 40 इंच बारिश होती है। अच्छी बारिश के कारण तालाबों का जलस्तर बढ़ जाता है। तालाब के आसपास के क्षेत्रों के बोरिंग वर्षभर पानी देते है। इंदौर का सबसे बड़े यशवंत सागर तालाब से अब पश्चिमी क्षेत्र में सालभर जलापूर्ति हो सकेगी।

 

तालाब से पांच टंकियां भरी जाती है। हर दिन 30 एमएलडी पानी लिया जाता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में सीधी जलापूर्ति भी कराई जाती है। शुक्रवार को इंदौर में तो ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन महू में हुई तेज बारिश के कारण यशवंत सागर तालाब भर गया। शहर के बड़ा सिरपुर तालाब का जलस्तर 11.8 फीट और छोटा सिरपुर तालाब का जलस्तर 14.9 फीट और पिपलियापाला तालाब का जलस्तर 12.1 फीट है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें