फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नौकरी से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, इंदौर में रफ्तार का कहर, नहीं थम रहे हादसे

Sat, 15 Nov 2025 01:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें काम से घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक जीवन राठौर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन
जीवन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार आयसर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


खेड़ा पति हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा
घटना बीती रात गांधी नगर स्थित खेड़ा पति हनुमान मंदिर के ठीक सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयसर ट्रक का चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...
Indore News: 30 चालान थे पेंडिंग... इंदौर का 'सुपर' नियम तोड़ने वाला पकड़ाया
विज्ञापन


एयरपोर्ट के पास कंपनी में करता था काम
मृतक की पहचान जीवन राठौर (24 वर्ष), पिता बंसी राठौर के रूप में हुई है। वह हातोद के भैरु मठ का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, जीवन एयरपोर्ट रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। वह रोज की तरह अपना काम खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर हातोद जा रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह अनहोनी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
गांधी नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें