फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दर्दनाक सड़क हादसा, नवविवाहित युवक की मौत, परिवार सदमे में

Thu, 20 Mar 2025 05:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के धार रोड पर बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रितेश सेन के रूप में हुई, जो सदलपुर का निवासी था और हाल ही में शादी हुई थी। 
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के धार रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिलीप नगर के पास हुआ हादसा
गांधी नगर पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना दिलीप नगर के पास हुई, जब दो युवक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इस हादसे में बाइक चला रहे रितेश सेन पुत्र तेजराम सेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों युवक मूल रूप से सदलपुर के निवासी थे और इंदौर में गेर देखने और ससुराल में मिलने आए थे। घर लौटते समय यह दुर्घटना घटी।

सैलून चलाते थे दोनों युवक
परिवार के अनुसार, रितेश और संदीप सदलपुर में एक सैलून की दुकान चलाते थे और दोनों अच्छे दोस्त थे। रितेश की शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी, जिससे इस हादसे के बाद उसका परिवार पूरी तरह सदमे में है। रितेश और संदीप के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि वे दोनों मेहनती युवक थे और अपने काम में पूरी तरह समर्पित थे।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
इस दुर्घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, क्या यह तेज गति के कारण हुआ या किसी अन्य वाहन की टक्कर लगी, इन सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में अधिक जानकारी साझा कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें