बस ने बाइक सवार युवक की जान ले ली।
- फोटो : amar ujala
इंदौर के राजकुमार ब्रिज से दरगाह चौराहे की तरफ आ रही एक बस ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। जिस जगह हादसा हुआ। वहां अंधा और खतरनाक मोड़ है। कई बार सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता है। शुक्रवार शाम को तेज गति से आ रही काॅलेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
उस पर दो युवक सवार थे। एक युवक का सिर बस से टकराया और वह सड़क के दूसरी तरफ गिरा। उसका साथी घायल हुआ है। हादसे के बाद अन्य वाहन भी सड़क पर थे। उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। उसके साथ का उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। भीड़ ने बस चालक को जमकर पिटाई भी की। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे में देवी की मौत हुई है, जबकि दोस्त प्रेम कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। देवी लाल विदिशा का रहने वाला है। बस मेडिकैप्स काॅलेज की है। उधर मल्हारगंज क्षेत्र में भी बेरिकेड्स तोड़कर एक ट्रक जिंसी चौराहे की तरफ बढ़ गया था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।
क्रेन हादसे में लगाई पांच लाख की पेनल्टी
पीथमपुर में हुए क्रेन हादसे के बाद रेलवे ने पांच लाख रुपये की पेनल्टी काम करने वाली फर्म पर लगाई है। इस मामले में रेलवे अफसरों ने जांच के आदेश भी दिए है। अफसरों ने माना कि पिलर रखते समय ट्रैफिक को बंद किया जाना चाहिए था।गुरुवार को क्रेन के वाहन पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।