फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मोमोज में रेंगती मिलीं इल्लियां, ग्राहक ने शिकायत की तो रेस्टोरेंट वालों ने की बदतमीजी

Sat, 29 Aug 2026 10:21 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे गए मोमोज में इल्लियां मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता दीपक मीणा के अनुसार, विरोध करने पर रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों ने उनके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
मोमोज में रेंगती मिलीं इल्लियां। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। सी-21 मॉल के पीछे डायमेंशन फर्निचर के सामने स्थित रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे गए मोमोज के भीतर इल्लियां मिलने की घटना सामने आई है। इस पूरी घटना के बाद पीड़ित ग्राहक दीपक मीणा ने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


मोमोज में रेंगती दिखीं इल्लियां
यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता दीपक मीणा अपने कुछ दोस्तों के साथ नाश्ता करने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने वहां मोमोज का ऑर्डर दिया, लेकिन जैसे ही खाने की प्लेट टेबल पर आई तो उन्हें मोमोज के अंदर इल्लियां रेंगती हुई दिखाई दीं। इस घटिया सामग्री को देखकर जब उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक सिद्धार्थ मालवीय और वहां कार्यरत कर्मचारी सोनू पाल से विरोध जताया, तो कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे खुद मोमोज तैयार नहीं करते हैं, इसलिए इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

यह भी पढ़ें...
इंदौर : इंदौर में फिर लव जिहाद, वीरु बताकर वारिश ने की दोस्ती, बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
विज्ञापन


कर्मचारियों पर बदतमीजी का आरोप
खाद्य विभाग को सौंपी गई शिकायत में दीपक मीणा ने आरोप लगाया कि खाने में इल्ली मिलने की बात उजागर करने पर रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी ने अपनी गलती मानने या संतोषजनक जवाब देने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की। इसके बाद ग्राहकों ने स्वयं रेस्टोरेंट परिसर में रखी फ्रोजन मोमोज की बास्केट की जांच की। जांच करने पर फ्रोजन मोमोज की बास्केट में रखे अन्य मोमोज के अंदर भी इल्लियां रेंगती पाई गईं, जिसके बाद ग्राहकों ने तत्काल पूरे मामले की सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी।

फोटो-वीडियो देकर खाद्य विभाग से की शिकायत
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में इस मुद्दे को आम जनता की सेहत और जान-माल से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला करार दिया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि रेस्टोरेंट में रखी अन्य खाद्य सामग्रियों के रख-रखाव और साफ-सफाई के स्तर की गहनता से जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन मिलने पर रेस्टोरेंट को सील कर सख्त कदम उठाए जाएं। अपनी शिकायत को मजबूत बनाने के लिए पीड़ित ने मौके के फोटो, वीडियो साक्ष्य और रेस्टोरेंट की सटीक लोकेशन भी विभाग को भेजी है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर फूड इंस्पेक्टर मनीष स्वामी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग की एक विशेष टीम जांच के लिए मौके पर जाएगी। टीम यह पता लगाएगी कि ये मोमोज किस स्थान पर तैयार किए जा रहे हैं और किन-किन रेस्टोरेंट्स में इनकी सप्लाई की जा रही है। खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे और किसी भी तरह की लापरवाही या नियम उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें