फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर-धार रोड पर दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, शोक से लौट रही महिला को कुचला गया

Thu, 24 Apr 2025 07:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर-धार रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शोक से लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। दूसरी ओर, देवास नाका क्षेत्र में सेल्समैन की जान चली गई।
विज्ञापन
इंदौर में सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति घायल है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार दोपहर इंदौर-धार रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के सामने हुआ जब दंपती एक शोक कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। दंपती नरलाय गांव से अपने दामाद के शोक कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक को पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत
जैसे ही दंपती की बाइक स्पीड ब्रेकर के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला माया बाई सड़क पर गिर गईं, और आयशर वाहन ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गणेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों राज नगर के निवासी थे और उनके दो बच्चे हैं। गणेश बेकरी के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान: गति धीमी करने पर हुआ हादसा
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर पर आते ही गणेश ने बाइक की रफ्तार कम कर दी थी। उसी समय तेज गति से आ रहे आयशर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और माया गिर पड़ीं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा: नगर निगम की गाड़ी ने सेल्समैन को कुचला
उधर, इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में भी एक और हादसे में नगर निगम के वाहन की टक्कर से शराब दुकान में काम करने वाले एक सेल्समैन की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात देवास नाका क्षेत्र में हुई। वाहन की टक्कर से सुरेंद्र नामक युवक को काफी दूर तक घसीटा गया और वाहन पलट गया। सुरेंद्र को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला सुरेंद्र इंदौर में अपनी पत्नी और आठ महीने की बेटी के साथ रह रहा था। पुलिस ने नगर निगम का वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें