फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति के 'अफेयर' के शक में पत्नी ने उठाया यह कदम

Sat, 22 Nov 2025 08:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की गुरुकुल कॉलोनी में लव मैरिज करने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतिका के भाई ने पति पर किसी और महिला से बात करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है जहां लव मैरिज करने वाली एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में बने 5 नए बिजली जोन, सिंहस्थ 2028 के लिए बनेंगे स्पेशल डिविजन

बच्चे से छूटा मां का प्यार
राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने जानकारी दी कि मृतिका का नाम शिवानी है और वह गुरुकुल कॉलोनी की निवासी थी। उसके पति का नाम मिथलेश कौशल है। दंपति का एक छोटा बच्चा भी है। पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


भाई ने लगाए पति पर गंभीर आरोप
मृतिका के भाई सोनू पाल ने बताया कि शिवानी और मिथलेश की शादी करीब 8 से 10 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। सोनू का आरोप है कि शिवानी अपने पति से परेशान थी। उन्होंने बताया कि पति किसी और महिला से बात करता था और इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


सुसाइड या हत्या पर सवाल
परिजन ने शंका जाहिर की है कि शुक्रवार रात उसी विवाद के चलते यह घटना हुई। भाई ने सवाल उठाया है कि बहन ने खुद फांसी लगाई है या उसे फांसी लगाई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने पति और सास पर शिवानी को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में महिला ने यह कदम उठाया और आरोपों में कितनी सच्चाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें