फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मानसून गया, पर बारिश नहीं! अक्टूबर में 5 इंच बारिश के बाद भी अलर्ट, जानें नवंबर का हाल

Tue, 28 Oct 2025 02:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद तापमान 6 डिग्री बढ़ गया है, जिससे दिन-रात हल्की गर्मी है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर डिप्रेशन के सक्रिय होने से अगले 4 दिन मौसम बदला रहेगा। 6 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
दिन में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, लेकिन इसके बावजूद पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को मौसम ने कई रंग दिखाए और मंगलवार को भी यही हाल रहा। आज सुबह दिन में तेज धूप निकली और 11 बजे के बाद कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश होने लगी। सोमवार को उतार-चढ़ाव के बीच, दिन का पारा 6 डिग्री बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से 2 डिग्री कम है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर की तरह देपालपुर में बनेगा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर स्वच्छता पार्क, 39 लाख खर्च होंगे

दिन-रात में हल्की गर्मी
तापमान में इस बढ़ोतरी का असर रात में भी देखने को मिला। रात का तापमान भी 2 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते लोगों को दिन और रात, दोनों समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है। सोमवार रात को भी शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मंगलवार सुबह से भी धूप और छांव का खेल जारी है।
विज्ञापन


अक्टूबर में 5 इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अक्टूबर के महीने में अब तक लगभग 5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य नहीं है। आमतौर पर इस महीने में इतनी बारिश नहीं होती है। विभाग का अनुमान है कि महीने के बचे हुए तीन दिनों में भी इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

दो सिस्टम सक्रिय, 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन दो मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से इसका असर अभी भी दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) उत्तरी भारत में सक्रिय है। इसके अलावा, अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश के बीचोंबीच सक्रिय है। वहीं, एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी अरब सागर में बना है, जो मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इन दोनों सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम बदला रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ठंड के लिए 6 नवंबर तक इंतजार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भाग में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद वहां बर्फबारी की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश में 6 नवंबर के बाद दिखने की उम्मीद है, जिसके बाद ही ठंड का असर बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें