फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में उगते सूरज को अर्घ्य देकर हुआ छठ महोत्सव की समापन, डेढ़ सौ स्थानों पर हुई पूजा

Tue, 28 Oct 2025 01:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर के अस्थाई कुंडों पर भक्ति गीतों की गूंज, पारंपरिक संगीत, और प्रसाद वितरण के साथ छठ पूजा का समापन हुआ। सबसे ज्यादा भीड़ बाणेश्वरी कुंड और पिपलियाहाना तालाप पर थी। दमकते दीपक और छठ मैय्या के गीत एक अलग ही माहौल पूजा स्थलों पर निर्मित कर रहे थे। 
विज्ञापन
छठ पूजा का समापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय छठ पूजा का समापन मंगलवार सुबह पूर्वांचाल से इंदौर में बसे परिवारों ने सूर्य को अर्घ्य देकर किया। छठ महोत्सव के लिए शहर में बने 150 से ज्यादा कुंडों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल था व्रती महिलाएं और पुरुष घाट व तालाबों में खड़े होकर सूर्य देव को जल अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु की कामना करते नजर आए। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास भी पूरा हुआ और अर्घ्य के बाद व्रत का पारण कर लोक आस्था के इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:  Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- बिहार का आदमी दिल का साफ और मुंह पर बेबाक होता है

रात में पूरी पवित्रता से बनाया गया प्रसाद व्रतधारियों ने ग्रहण किया। इस वर्ष छठ पूजा शहर के अलग-अलग हिस्सों से बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ की गई। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और विधिवत पूजा-अर्चना की। नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे, जिसमें सफाई, रंग-रोगन बिजली व्यवस्था शामिल थी।
शहर के अस्थाई कुंडों पर भक्ति गीतों की गूंज, पारंपरिक संगीत और प्रसाद वितरण के साथ छठ पूजा का समापन हुआ। सबसे ज्यादा भीड़ बाणेश्वरी कुंड और पिपलियाहाना तालाब पर थी। दमकते हुए दीपक और छठ मैय्या के गीत एक अलग ही माहौल पूजा स्थलों पर निर्मित कर रहे थे।

विज्ञापन


सुबह से ही महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में पिपलियाहाना तालाब पर पहुंच गए थे। गुलाबी ठंड के बीच बादलों की टुकड़ी में से सूर्यदेवता निकले तो लोगों ने उनसे परिवार की खुशी और समृद्धि की प्रार्थना की। इंदौर में राऊ, विजय नगर, संगम नगर, तुलसी नगर, बाणगंगा सहित कई इलाकों में छठ पूजा हुई। विजय नगर के कार्यक्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें