फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में उमस और बारिश की दोहरी मार, नौतपा से पहले मौसम ने बदला मिज़ाज!

Mon, 12 May 2025 03:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और हाल ही की बारिश के बाद शहर में तेज उमस का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
इंदौर में धूप से बचने का प्रयास करते छात्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दिन और रात दोनों समय के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले दिनों हुई लगभग सवा इंच बारिश का असर अब उमस के रूप में सामने आ रहा है। रविवार को दिनभर तेज उमस का अनुभव किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज इंदौर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को इसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां दिन का तापमान 35.9 डिग्री और रात का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से क्रमशः 4 डिग्री और 1 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन



नौतपा में सामान्य से कम रह सकती है गर्मी
इस वर्ष 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा का असर पहले से ही चर्चा में है। नौतपा की यह अवधि 3 जून तक चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। इसका मुख्य कारण 20 मई से सक्रिय होने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है, जो तापमान को प्रभावित करेगा। इसी वजह से मई महीने में अधिकतम तापमान औसत से नीचे बने रहने की संभावना है।

प्री-मानसून की गतिविधियों से बदलेगा मौसम
1 जून के बाद प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस बार की गर्मी अब तक अपेक्षाकृत कमजोर साबित हो रही है। केवल अप्रैल में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो इस सीजन का उच्चतम रिकॉर्ड है। इसके अलावा पूरे मौसम में गर्मी का असर सीमित रहा है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में कुछ मौसम प्रणाली सक्रिय हैं, जिनकी वजह से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इंदौर में सोमवार को तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पूरे प्रदेश में 14 मई तक गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने की आशंका है, जिससे गर्मी दोबारा असर दिखा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें