फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर के मौसम में आया बदलाव, बादलों के डेरे से चढ़ा पारा, नवंबर की 18 रातें रहीं सर्द

Mon, 24 Nov 2025 09:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नवंबर माह का आगाज बारिश और ठंड के साथ हुआ था, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में एकदम बदलाव आ गया है। दिन के साथ रातें भी गर्म रहने लगी हैं। पांच नवंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा था। 
विज्ञापन
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रविवार से मौसम ने फिर करवट ले ली। बीती रात पूर्व की रातों की अपेक्षा गर्म रही। सोमवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे। इससे ठंड नदारद रही और गर्मी का अहसास रहा। बादलों के साफ होने के बाद ठंड में वृद्धि की संभावना है। इससे पूर्व नवंबर में अब तक रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी है। माह में 18 रातों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

नवंबर माह का आगाज बारिश और ठंड के साथ हुआ था, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में एकदम बदलाव आ गया है। दिन के साथ रातें भी गर्म रहने लगी हैं। पांच नवंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा था, लेकिन 23 नवंबर को यह सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से मात्र एक डिग्री कम था। अभी तक माह में तीन दिन ऐसे रहे जब औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। आज दिनभर सूरज मध्यम किरणों के साथ बादलों में लुकाछिपी करता रहा।

बारिश नहीं होगी, पारा चढ़ेगा : मौसम विभाग

भोपाल मौसम विभाग के अरुण शर्मा के अनुसार पक्षिमी मध्य प्रदेश में हल्के मध्यम बादल छाए हुए हैं। इस कारण बारिश तो नहीं होगी पर तापमान में वृद्धि होगी। अगले कुछ दिन शीतलहर की संभावना नहीं है। प्रदेश में 28 नवंबर के बाद ही मौसम में बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन

 

18 दिन सामान्य से कम रहा तापमान

इंदौर में न्यूतनम तापमान 15 नवंबर को 6. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो सामान्य से 9 डिग्री कम था। यह पिछले 25 वर्षों में नवंबर की यह सबसे ठंडी रात रही थी। वैसे माह में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस 25 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था। माह की ठंड ने ऐसा अहसास करवा दिया था कि कहीं यह रिकॉर्ड टूट नहीं जाए लेकिन अभी तक यह हुआ नहीं है। इस वर्ष माह में करीब 18 दिन ऐसे रहे हैं जब न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है।

 

पिछले 10 दिनों में रात के पारे में घट बढ़

तारीख न्यूनतम तापमान (सामान्य से डिग्री सेल्सियस कम)

23-11-25 12.8(-1)

22-11-25 9.4(-4)

21-11-25 9.4(4)

20-11-25 8.4(-6)

19-11-25 8 9 (-6)

18-22-25 7.7(-7)

17-11-25 7.2(-7)

16-11-25 7.2(-7)

15-11-25 6.4(-9)

14-11-25 7 (-9)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें