फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में इंदौर में उग्र प्रदर्शन

Sat, 19 Apr 2025 09:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
इंदौर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के खिलाफ था। राजवाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के प्रमुख लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


Indore News:मंत्री विजयवर्गीय ने किया मेट्रो में सफर,अफसरों से कहा-जल्दी यात्रियोंं के लिए शुरू करें

बंगाल में बिगड़ती स्थिति पर जताई चिंता
विश्व हिंदू परिषद के मंत्री यज्ञेश राठी, प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे और अन्नू गहलोत ने बताया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में पूरे पश्चिम बंगाल को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है। हिंदुओं को योजनाबद्ध तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है और राष्ट्रविरोधी तथा हिंदूविरोधी तत्वों को खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे राज्य में फैल चुकी है और प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है, बल्कि कई जगहों पर दंगाइयों का समर्थन करता नजर आ रहा है। परिषद के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि हालात नियंत्रण से बाहर होने से पहले प्रशासन का संचालन अपने हाथ में लिया जाए।
विज्ञापन


हिंसा का असली मकसद: हिंदू समाज पर हमला
पदाधिकारियों ने 11 अप्रैल को हुए हिंसक प्रदर्शन को वक्फ कानून के विरोध की आड़ में हिंदू समाज पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ नहीं था, बल्कि इसका असली मकसद मुर्शिदाबाद को हिंदूविहीन बनाना था। इस जिहादी भीड़ ने 200 से अधिक घरों और दुकानों को लूटा व जलाया, सैकड़ों हिंदुओं को घायल किया और तीन निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई। उनका आरोप है कि यह सुनियोजित हमला था, जिसमें हिंदू समाज की कोई भूमिका नहीं थी, फिर भी उसे निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से की राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग
इस हिंसा के चलते 500 से अधिक हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की है कि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया, दिलीप जैन, पप्पू कोचले, तनु शर्मा, अविनाश कौशल और कृष्णा वर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें