फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में फिर लौटा कोरोना का खतरा, 5 नए मरीजों से मचा हड़कंप

Fri, 06 Jun 2025 12:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को 5 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या 38 हो गई है। इनमें से 20 से अधिक एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : Adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। गुरुवार को शहर में पांच और नए मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब तक इंदौर में कुल 38 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8 मरीज अन्य जिलों से संबंधित हैं। वर्तमान में करीब 20 मामले एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये आंकड़े चिंता का विषय हैं, हालांकि अभी गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है।

विज्ञापन


Indore News: कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, मंत्री विजयवर्गीय का सामाजिक बदलाव पर कटाक्ष

विदेश और तीर्थ यात्रा से जुड़े संपर्क बने संक्रमण की वजह
नए संक्रमित मरीजों में एक 47 वर्षीय महिला शामिल हैं, जो हाल ही में सिंगापुर से लौटे अपने एक मित्र के संपर्क में आई थीं। मित्र से मिलने के दो दिन बाद ही उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अन्य मामला 13 वर्षीय लड़के का है, जो बद्रीनाथ यात्रा से लौटी एक महिला के संपर्क में आया था। इसके अलावा, पुणे से लौटी एक 34 वर्षीय महिला और इंदौर के दो पुरुष भी संक्रमित पाए गए हैं।

देशभर में भी तेजी से बढ़ रहे हैं केस

विज्ञापन

सिर्फ इंदौर ही नहीं, देशभर में भी कोविड मामलों की संख्या में तेज इजाफा हो रहा है। पिछले 20 दिनों में एक्टिव केसों की संख्या में 58 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 16 मई को जहां पूरे देश में केवल 93 एक्टिव केस थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 5364 तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बढ़ोतरी संक्रमण की नई लहर की चेतावनी हो सकती है, हालांकि अब तक अधिकतर मामलों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं।

हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया
इंदौर में पाए गए सभी नए मरीजों में हल्के लक्षण हैं, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की बजाय होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन मरीजों की जांच प्राइवेट लैब में की गई है और उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भोपाल की लैब भेजे गए हैं। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने जानकारी दी कि संक्रमित मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे हैं उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब तक सभी मरीजों में बहुत ही हल्के लक्षण पाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें