इंदौर में आधुनिक डाक घर खोला गया है। माई-स्टाम्प काउंटर, पार्सल बुकिंग और पैकेजिंग सुविधा दी गई है। एटीएम कार्ड और आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाएं व परिसर में फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, बैठने की व्यवस्थित जगह भी रखी गई है।
इंदौर में डाक विभाग ने भी अपने उप डाकघरों में भी नवाचार शुरू कर दिया है। समय के साथ उनमें भी बदलाव लाया जा रहा है। इंदौर में डाक विभाग ने पहला जेन जी पोस्ट ऑफिस खोला है। जिसका लुक किसी बड़े रेस्त्रां जैसा है।
विज्ञापन
इसके लिए डाक विभाग ने आईआईएम परिसर को चुना। प्रदेश का पहला जेन-जी पोस्ट ऑफिस यहां खुला गया है। इसमें कैफेटेरिया बनाया गया है अौर चाय, काफी की मशीन और सोफे लगाए गए है। परिसर में यह उप डाकघर तकनीक और नवाचार की नई सोच को दर्शा रहा है।
पोस्ट ऑफिस में पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देते हुए माई-स्टाम्प काउंटर, पार्सल बुकिंग और पैकेजिंग सुविधा दी गई है। इसके एटीएम कार्ड और आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाएं व युवाओं को तकनीक- सक्षम वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से परिसर में फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, बैठने की व्यवस्थित जगह, त्वरित सेवा सहायता भी है।
स्टूडेंटों के मनोरंजन के लिए स्ट्रिंग हाकी, स्नेक एवं लेडर, लूडो, शतरंग गेम भी रखे गये है, जो इसे अन्य डाकघरों से पूरी तरह अलग पहचान देते है। इस जेन-जी पोस्ट ऑफिस की विशेषता यह है कि आईआईएम के छात्रों ने खुद आधुनिक वाल-पेंटिंग, थीम ग्राफिक्स, प्रतीकात्मक कलाकारी और यूथ-ओरिएंटेड डिजा़इन के माध्यम से सजाया है।
आईआईएम के निदेशक हिमांशु राय ने कहा कि भारतीय डाक सेवा आजादी के पहल से चल रही है और भारत के पहले कमर्शियल पायलट जे.आर.डी. टाटा ने भारत की पहली फ्लाइट में डाक का आदान-प्रदान किया था।
पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल आईआईएम में अध्ययनरत समस्त छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस से युवाओं का सीधा जुड़ाव होगा तथा वे विभाग की समस्त सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।