सार
एक चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से पैसे हथियाने के मामले में शिवकुमार तिवारी पर लसुड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में कुछ अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस को है।
करोड़ों की धोखाधड़ी में सालभर से फरार चल रहे एक आरोपी को लसुड़िया पुलिस ने उस वक्त पकड़ लिया, जब वह एक अन्य प्रकरण के सिलसिले में जिला कोर्ट में पेशी पर आया था। एक चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से पैसे हथियाने के मामले में शिवकुमार तिवारी पर लसुड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में कुछ अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस को है। चिटफंड कंपनी के जरिएउ उज्जैन, इंदौर सहित मालवा क्षेत्र के कई इलाकों में आरोपियों ने तगड़े मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की और फरार हो गए थे।
पुलिस कमिश्नर की फेक प्रोफाइल बना दी
हरियाणा के एक युवक ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र की इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बना दी और लोगों से पैसे मांगने का प्रयास करने लगा। सायबर पुलिस ने आईडी ब्लॉक कराई और आरोपी के बारे में पता लगाया। पुलिस को पता चला है कि हरियाणा के रहने वाले युवक ने फेक प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी ने कई लोगों को रिक्वेस्ट भेजी थी। अफसरों की फेक प्रोफाइल बनाकर पैसे मांगने का मामले पहले भी सामने आ चुके है। पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अफसर विवेक श्रौत्रिय के नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर एक बदमाश रुपये मांग रहा था।