फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: छात्रा को छेड़ने वाले भाजपा का प्रचार कर रहे थे, सभी पुराने अपराधी, कई केस दर्ज

Tue, 10 Sep 2024 04:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुक्रवार को छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया था, पुलिस ने भोपाल से आरोपियों को गिरफ्तार किया, आज उसी जगह पर जुलूस निकलवाया। 
 
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने भंवरकुआं के उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। आरोपियों ने महिलाओं के सम्मान में नारे भी लगवाए। पुलिस ने पहले छात्रा की शिकायत नहीं सुनी थी, लेकिन मीडिया में जानकारी लगने के बाद एफआईआर दर्ज कर टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ा गया। टीआई राजकुमार यादव और उनकी टीम ने मंगलवार को मंजीत रघुवंशी, संदीप सोलंकी, रवि नरवरिया, संजय रघुवंशी उर्फ बग्गा, सौरभ रघुवंशी और शुभम शर्मा उर्फ पण्डा का जुलूस निकाला। सभी आरोपी गुना के रहने वाले हैं और आदतन अपराधी हैं। उन पर हत्या का प्रयास, बलवा, चाकूबाजी, अड़ीबाजी, रास्ता रोक पीटना, तोड़फोड़, हथियार रखना, अवैध शराब, अपहरण कर दुष्कर्म करना, घरों में घुसना, तोड़फोड़, सट्टा खेलना व खिलवाना जैसे छह अपराध दर्ज हैं। 
विज्ञापन


भोपाल से पकड़ाए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों को इलाके में घुमाने के बाद गाड़ी में बैठाया और थाने ले गई। तीन आरोपी जिलाबदर की सजा काट रहे हैं। एक आरोपी ने तो गुना में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी का प्रचार करते हुए फोटो खिंचवाया था। शुक्रवार को छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को भोपाल से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी छात्रा को अगवा कर ले जाना चाहते थे। छात्रा के साथी ने सतर्कता से आरोपियों की कार का फोटो खींच लिया था, जिससे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। घटना के दौरान लड़की के साथी ने पुलिस को फोन लगाया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आखिर में दोस्तों को बुलाया तो बदमाश भागे। 

कैसे पकड़ाए
आरोपियों में से एक राहुल नरवरिया इंदौर में रहता है, उसी ने इन्हें यहां बुलवा लिया था। पुलिस ने सबसे पहले राहुल को पकड़ा और फिर उसी ने सबके नाम पते बताए। 
विज्ञापन


क्या थी घटना
दीनदयाल पार्क के पास शुक्रवार रात सभी बदमाश स्कार्पियो में शराब पी रहे थे। 12.30 बजे घर लौट रही बीबीए की छात्रा को बदमाशों ने रोका और उसे बैडटच करने लगे। उसके साथी ने पुलिस को फोन लगाया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आखिर में दोस्तों को बुलाया तो बदमाश भागे।

वारदात के बाद भाजपा के प्रचार में जुट गए
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वारदात करने के बाद गुना में भाजपा का प्रचार करने में लग गए। नगरपालिका के वार्ड 30 के उपचुनाव में एक जिलाबदर बदमाश संदीप सोलंकी भाजपा के लिए प्रचार करता रहा। संदीप पर 21 मुकदमे दर्ज हैं। संदीप सोलंकी ने खुद भी सोशल मीडिया पर इसके फोटो शेयर किए हैं। इनमें वह भाजपा का दुपट्टा पहने हुए दिख रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार भी उसके साथ बैठे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें