फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रेप की शिकायत करने वाली इंग्लिश टीचर ने छात्र से ढाई लाख रुपए वसूले, पुलिस ने चैटिंग डिलीट की

Thu, 08 Aug 2024 08:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुसाइड करने वाले गौरव के पिता ने गंभीर आरोप लगाए, आज थाने में बयान दिए और बताया कि पुलिस ने 45 हजार रुपए लेकर बेटे को छोड़ा था। 
 
विज्ञापन
पिता ने लगाए पुलिस पर पैसे लेने के आरोप। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बी फार्मा के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया और उसके पिता ने इंग्लिश टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीचर ने स्टूडेंट पर रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद स्टूडेंट ने फांसी लगा ली। पिता ने टीचर के साथ पुलिस पर भी 45 हजार रुपए लेकर बेटे को छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंदौर के गौरव हाड़ा ने बुधवार को सुसाइड कर लिया था। गुरुवार को गौरव के पिता राजू हाड़ा और परिवार के चार सदस्य भागीरथपुरा चौकी पर बयान देने पहुंचे। गौरव के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटे को जब मैंने रुपए निकालते पकड़ा था तब उसने रोते हुए पूरी बात बताई थी। टीचर उसे ब्लैकमेल कर रही थी और ढाई लाख रुपए ले चुकी थी। इकलौता बेटा होने के चलते हम उसे कोई कमी नहीं रखते थे। जब हमें टीचर की ब्लैकमेलिंग का पता चला तो हमने मामले को सुलझाने की कोशिश भी की।

हमारे बेटे का फायदा उठाया
पिता ने कहा टीचर ने हमारे बेटे का बहुत फायदा उठाया। जब बेटे ने उसेस बात बंद की तो वह अपनी मां के साथ हमारे घर आई। वहां हमने उसे कहा कि बेटे ने जो भी पैसे दिए हैं उसे वापस करो। इस पर उसने कहा कि उसने बेटे पर बहुत पैसे खर्च किए हैं और उसे वह वापस चाहिए नहीं तो वह महिला थाने में रेप की शिकायत करेगी। हमने उसे और उसकी मां दोनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानीं। हमारे घर से वह सीधे महिला थाने गई और वहां शिकायत की। इसके बाद हमने महिला थाने में गौरव का मोबाइल दिखाया तो एसआई ने मोबाइल छीन लिया और डेटा डिलीट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हमसे 45 हजार रुपए लिए और फिर हमारे बेटे को छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें