फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: स्कूल में मार्च पास्ट के बाद 8वीं के छात्र की अचानक मौत, माता-पिता ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

Sat, 25 Jan 2025 08:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के भवन्स प्रॉमिनेंट स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे के दौरान मार्च पास्ट के बाद 12 वर्षीय छात्र की अचानक मौत हो गई। माता-पिता शव को अंतिम संस्कार के लिए गृह नगर ले गए। 
विज्ञापन
सुव्रत दुसा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के निपानिया स्थित भवन्स प्रॉमिनेंट स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे के दौरान एक दर्दनाक घटना हुई। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे, 8वीं कक्षा के छात्र सुव्रत दुसा (12) ने मार्च पास्ट में भाग लिया। मार्च पास्ट के 20 मिनट बाद, वह अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। घटना के समय उसके माता-पिता भी पास ही में खड़े थे। परिजन उसे तुरंत कोकिला बेन हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


पहले से थी हार्ट संबंधित बीमारी
सुव्रत के माता-पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए गृह नगर देवास ले गए। उन्होंने बताया कि सुव्रत को पहले से ही हार्ट की गंभीर बीमारी थी और उसका इलाज भी चल रहा था। सुव्रत परिवार का इकलौता बेटा था और उसने 2017 में पहली कक्षा में स्कूल में दाखिला लिया था।  

बहुत होशियार था सुव्रत
भवंस प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ कर्नल प्रत्यूष कुमार सिंह गौर ने बताया कि छात्र काफी होशियार और एक्टिव था। वह क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसी कई खेल गतिविधियों में भाग लेता था। बीमार होने के बावजूद, वह एनुअल स्पोर्ट्स डे के मार्च पास्ट में शामिल हुआ। मार्च पास्ट के बाद, वह स्टेज के पास खड़े होकर अपने साथियों से बात कर रहा था, तभी अचानक बेहोश हो गया।  
विज्ञापन


माता पिता चाहते थे बीमारी के बावजूद बच्चा हर गतिविधि में भाग ले, खुश रहे
सीईओ ने यह भी बताया कि सुव्रत के माता-पिता उसकी बीमारी के बारे में पहले से जानते थे। डॉक्टरों ने उन्हें इस गंभीर स्थिति के बारे में आगाह किया था। इसके बावजूद, माता-पिता ने उसे हर गतिविधि में हिस्सा लेने और खुश रहने के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले साल सुव्रत शिमला में स्कूल ट्रिप पर भी गया था। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें