फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चश्मे से लेकर जूतों तक... परीक्षा में इन चीजों को ले जाना पड़ा भारी

Sun, 21 Sep 2025 08:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में रविवार को राज्य सेवा आयोग की तकनीकी परीक्षा-2024 का आयोजन 6 केंद्रों पर किया गया, जिसमें 2631 परीक्षार्थी शामिल हुए। 
विज्ञापन
परीक्षा में जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश राज्य सेवा आयोग द्वारा आयोजित तकनीकी परीक्षा-2024 रविवार को शहर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए इंदौर में 6 केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 2631 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: चूहाकांड फिर गरमाया, बच्ची की अस्थियां लेकर परिजन प्रदर्शन करने एमवाय अस्पताल पहुंचे

परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा
आयोग ने परीक्षा में किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रवेश को रोकने के लिए परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा, किसी भी परीक्षार्थी को अपना चेहरा ढंककर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। आयोग के अनुसार, अक्सर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कपड़ों, कलाई बैंड या अन्य वस्तुओं में छिपाकर लाया जाता है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख केंद्रों पर हुई परीक्षा
शहर के जिन 6 प्रमुख संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, उनमें शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय (भंवरकुआं), महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय (किला भवन), शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मोती तबेला), श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस और होलकर साइंस कॉलेज शामिल थे। इन सभी केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें