फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दुकान हटाने के विरोध में बुलड़ोजर के सामने लेटे दुकानदार, केस दर्ज

Fri, 20 Jun 2025 08:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रभावित लोग मशीन के आगे खड़े हो गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव की स्थिति बन गई। निगम और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
इस तरह किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के छावनी मार्ग पर टीन शेड हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही जेसीबी मौके पर पहुंची, प्रभावित लोग मशीन के आगे खड़े हो गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव की स्थिति बन गई। निगम और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।विरोध के बीच कार्रवाई तो रुकी गई, लेकिन बगैर अतिक्रमण तोड़े निगम के अफसरों ने दुकानदारों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन

 

जनसुनवाई में प्राप्त अवैध निर्माण की शिकायत के निराकरण के लिए निगमायुक्त शिवम वर्मा ने अफसरों को निर्देश दिए थे। इसके चलते शुक्रवार को श्रद्धानंद मार्ग के कलाली मोहल्ला स्थित पदमवंशीय मारवाडी राठौर पंचायत गोपाल मंदिर ट्रस्ट के स्वामित्व के चारभुजा नाथ मंदिर की जमीन से अवैध गुमटियां व टीनेशेड हटाने निगम की रिमूवल गैंग पहुंची। जिसका दुकादनदारों ने विरोध किया।

 

कलाली मोहल्ला शराब की दुकान के बगल में बनी नीलम सोनकर, बृजराज सोनकर, बंटी सोनकर, गौरव सोनकर ने अपने अवैध कब्जे नहीं हटाने दिए। वे अफसरों से भिड़ने लगे। कुछ दुकानदार जेसीबी के सामने लेट गए। विरोध होते देख रिमूवल गैंग ने निर्माण तो नहीं तोड़े, लेकिन चारों दुकानदारों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस संयोगिता गंज में दर्ज कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें