फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रहवासी क्षेत्र में शूटिंग एकेडमी चला रहा था मोहसिन, बिल्डिंग मालिक के रसूख से बचता रहा

Sun, 25 May 2025 07:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पुलिस की नजर अब मोहसिन को सपोर्ट करने वाले अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों पर, जांच का दायरा बढ़ाया, बढ़ सकते हैं आरोपी। पेंट हाउस पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर उसे तोड़ने की तैयारी भी की जा रही है। 
विज्ञापन
मोहसिन खान के वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की शूटिंग एकेडमी में लड़कियों के साथ रेप और अश्लीलता के मामले सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। खासकर उन सभी पर, जिन्होंने इस एकेडमी को रहवासी इलाके में संचालित करवाने की अनुमतियां दी। मोहसिन खान को इस अनुमति के पीछे की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की जांच अब और व्यापक हो गई है।
विज्ञापन


Indore News: मोहसिन के दोनों भाई फरार, छात्राओं को देते थे ट्रेनिंग, परिवार की भूमिका जांच रही पुलिस

पुलिस की स्पेशल टीम कर रही हर पहलू से जांच
एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी ने बताया कि मोहसिन खान के खिलाफ हर बिंदु पर स्पेशल टीम जांच कर रही है। उन्होंने खुद मोहसिन के फ्लैट और एकेडमी का दौरा कर तलाशी ली है। इसके अलावा, नगर निगम से भी यह पता लगाया जा रहा है कि मोहसिन ने रहवासी क्षेत्र में शूटिंग एकेडमी चलाने की अनुमति कैसे हासिल की।
विज्ञापन


रहवासियों के आरोप: राजनीतिक रसूख की आड़ में बचता रहा मोहसिन
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि 2021-22 में एक सिख युवती, जो रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए वहां आई थी, उसे भी मोहसिन ने अपने फ्लैट में बुलाकर गलत हरकत की थी। इस मामले पर पहले भी बड़ा विवाद हुआ था और शिकायत पुलिस तक पहुंची थी लेकिन बिल्डिंग मालिक जीतू मिश्रा के राजनीतिक रसूख के चलते मोहसिन उस समय बच गया था।

बंदूकों के लाइसेंस और अवैध निर्माण पर सख्ती
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शूटिंग के लिए उपयोग की जा रही रायफलें वैध हैं या नहीं। अगर लाइसेंस नहीं मिला तो उन्हें जब्त किया जाएगा। वहीं, मोहसिन के पेंट हाउस पर किया गया अवैध निर्माण नगर निगम की नजर में है। शुक्रवार को निगम ने वहां नोटिस चस्पा किया और इसे तोड़ने की कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


प्रशासन ने लिया कड़ा रुख, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
इस पूरे मामले ने सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामले न हों इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और जांच को किसी भी राजनीतिक दबाव से ऊपर रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें