फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: युवकों ने तेज रफ्तार बाइक से मारी टक्कर, एक की मौत, टक्कर के बाद भागे आरोपी

Mon, 08 Sep 2025 11:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एबी रोड पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में 50 वर्षीय नवल सिसौदिया की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
नवल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एबी रोड पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तीन युवकों ने तेज रफ्तार में अपनी बाइक से दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मोहम्मद साहब का जन्मदिन बना इंसानियत की मिसाल, 147 यूनिट रक्तदान से जुड़ी जिंदगियां

शिवसिटी क्षेत्र की घटना
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना शिवसिटी क्षेत्र में हुई। नवल सिसौदिया (50), निवासी बिजलपुर अपनी बाइक से नेहरू नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों की तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में नवल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाले युवकों को मामूली चोटें आईं और वे तुरंत फरार हो गए।
विज्ञापन


सड़क पर पड़ा रहा घायल
हादसे के बाद नवल सिसौदिया काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पेंट्री का काम करता था मृतक
परिवारजनों ने बताया कि नवल पेंट्री का काम करते थे। रविवार शाम वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे और नेहरू नगर, राऊ की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे में शामिल फरार युवकों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें