फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में क्यों होते हैं सबसे ज्यादा इंश्योरेंस विवाद? लोकपाल ने खोला बड़ा राज

Fri, 19 Sep 2025 07:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मप्र छग के बीमा लोकपाल अजय कुमार से विशेष चर्चा। उन्होंने बताया मध्य प्रदेश में बीमा से जुड़े सबसे अधिक विवाद इंदौर में दर्ज किए जाते हैं, जिसके बाद भोपाल का स्थान है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते बीमा लोकपाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में इंश्योरेंस (बीमा) से जुड़े सबसे अधिक विवाद इंदौर से आते हैं। इसके बाद भोपाल का नंबर आता है। जहां पर लोग अधिक जागरूक होंगे वहां पर वह बीमा से जुड़े विवाद भी सबसे अधिक आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बीमा तो करवा लेते हैं पर जरूरत पड़ने पर बीमा का सही उपयोग नहीं कर पाते। यदि बीमा कंपनी वहां पर किसी ग्राहक के साथ धोखाधड़ी करती है तो वह कहीं शिकायत करने भी नहीं जा पाते। इसलिए लोगों को बीमा करवाने से लेकर उसके फायदे लेने तक के लिए जागरूक होना चाहिए। मप्र छग के बीमा लोकपाल अजय कुमार ने यह बातें अमर उजाला से बातचीत में कही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: क्या आप जानते हैं इंदौर के इन चैंपियंस को? सतारा में सोना जीतकर दुनिया को चौंकाया

उन्होंने बताया कि यदि बीमा कंपनी किसी कारण से ग्राहक के सही क्लेम पर भी भुगतान नहीं करती है तो ग्राहक को बीमा लोकपाल में शिकायत करना चाहिए। यह एक ऐसा फोरम है जहां पर कोई भी मध्यस्थ नहीं है। बीमा कंपनी और ग्राहक दोनों की बात को फोरम पर सुना जाता है और फिर पहलुओं को देखने के बाद न्याय किया जाता है। सबसे प्रमुख बात यह है कि यह पूरी तरह से निःशुल्क है। जरूरी नहीं कि मप्र का कोई भी पीड़ित भोपाल आकर शिकायत करे। वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिकायत कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का ध्यान रखें ग्राहक
1. बीमा लेते समय कंपनी की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें। 
2. अस्पताल में भर्ती होने से पहले कंपनी बात जरूर करें, वह उस अस्पताल में आपकी बीमारी का कितना क्लेम पास करेगा यह जरूर पता करें। 
3. कंपनी द्वारा क्लेम न देने पर पहले कंपनी के उच्च अधिकारी को शिकायत करें। 
4. कंपनी अधिकारी द्वारा सही निर्णय न देने पर बीमा लोकपाल में शिकायत करें। 

सभी कंपनियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ
आज इंदौर में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय में बीमा विवाद समाधान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सार्वजनिक एवं प्राइवेट बीमा कंपनियों के अधिकारी, ग्राहक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय कुमार, बीमा लोकपाल, भोपाल थे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत एवं परिचय शैलेंद्र जोशी, क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नेशनल इंश्योरेंस के उपमहाप्रबंधक समीर कालरा द्वारा बीमा लोकपाल का महत्व बताते हुए सत्र के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की शिकायतों के प्रभावी निपटान के लिए लोकपाल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें