फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के कनाडि़या ब्रिज में हुआ बड़ा गड्ढा, उसे भरने का काम शुरू

Fri, 19 Sep 2025 05:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कनाडि़या क्षेत्र में दो साल पहले ब्रिज लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। इसकी मरम्मत समय पर नहीं हुई। पिछले दिनों बारिश के बाद ब्रिज के एक हिस्से में गड्ढा हो गया था। जिसे भरने का काम अब अफसरों ने शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन
नए सिरे से पेचवर्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई साल पहले बने इंदौर के कनाडि़या ब्रिज में एक गड्ढा हो गया था। इससे उस हिस्से के धंसने का खतरा पैदा हो गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने गड्ढे के आसपास बेरिकेड लगाकर यातायात रोक दिया। शुक्रवार को उसकी मरम्मत शुरू हो गई। गड्ढे के आसपास के हिस्से का कमजोर हिस्सा भी निकाल दिया गया। अब उस हिस्से को विशेष तकनीक से कांक्रिट से फिर भरा जा रहा है।

 

इंदौर में कनाडि़या क्षेत्र में दो साल पहले ब्रिज लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। इसकी मरम्मत समय पर नहीं हुई। पिछले दिनों बारिश के बाद ब्रिज के एक हिस्से में गड्ढा हो गया था। जिसे भरने का काम अब अफसरों ने शुरू करवाया गया है।

 

गड्ढे के आसपास के कमजोर हिस्से को गिराया गया है। रविवार को उस पर नए सिरे से पेचवर्क होगा। इस तरह की समस्या तीन साल पहले इंदौर में बने प्रदेश के पहले आठलेन सुपर काॅरिडोर ब्रिज पर भी दो स्थानों पर आई थी। उसे भी भरा गया था। अफसरों का कहना है कि ब्रिज की स्लैब भरते समय कुछ हिस्सों में कमजोर मिश्रण आने की वजह से पकड़ नहीं बन पाती है और वह हिस्सा कमजोर हो जाता है। इसे फिर से मजबूत किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें