फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी की सभा के लिए पूरे शहर को आमंत्रण, 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई

Mon, 06 Nov 2023 10:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विधानसभा चुनाव के चलते प्रियंका गांधी Priyanka Gandhiआज इंदौर आ रही हैं। वे पहले धार के कुक्षी में जनसभा लेंगी फिर शाम 4 बजे इंदौर में जनता को संबोधित करेंगी। 
 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियों के शीर्ष नेता इन दिनों इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi की इंदौर में जनसभा है। वे 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगी और सीधे धार के कुक्षी में हैलिकाप्टर से जाएंगी। वहां पर जनसभा लेने के बाद इंदौर आएंगी और शाम 4 बजे इंदौर में जनता को संबोधित करेंगी। इंदौर में वे विधानसभा पांच के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के पक्ष में सभा करेंगी। 
विज्ञापन


हर क्षेत्र में टीम बनाकर भेजा निमंत्रण
प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए पूरे इंदौर शहर के नागरिकों को निमंत्रित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में वार्ड स्तर पर बैठक लेकर अधिक से अधिक नागरिकों की इस सभा में सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। रोबोट चौराहे के समीप आयोजित इस सभा के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। एक तरफ जहां सभा स्थल पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ पूरे इंदौर के सभी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की इस सभा में सहभागिता  सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए कांग्रेस के द्वारा अपने मंडलम व सेक्टर के पदाधिकारियों को भी सक्रिय किया गया है। हर क्षेत्र के नागरिकों को इस सभा में सहभागिता के लिए निमंत्रित किया गया है। 

30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई
इस सभा स्थल पर 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस क्षेत्र में भाजपा के महेंद्र हार्डिया तीन बार से विधायक हैं। वे सत्यनारायण पटेल को इससे पहले बेहद करीबी मुकाबले में हरा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें