फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सरकार लगा रही निःशुल्क हेल्थ कैंप, फ्री में जांच, सर्जरी भी करवाएगी

Thu, 29 May 2025 08:31 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जून माह में जिले के 12 स्थानों पर संजीवनी प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इन शिविरों में मुफ्त जांच एवं परामर्श के साथ-साथ जरूरतमंदों का उपचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
संभागायुक्त दीपक सिंह ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन और अरविंदो अस्पताल के संयुक्त प्रयास से जून माह में जिले के 12 प्रमुख स्थानों पर हेल्थ चेकअप शिविर लगाए जाएंगे। संभागायुक्त कार्यालय में संजीवनी प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप प्रोग्राम को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संभागायुक्त दीपक सिंह ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए यह एक नई पहल है। 

विज्ञापन


Indore News : परदेशीपुरा में बन रहा 600 करोड़ का IT पार्क, अक्टूबर से शुरू होगी कंपनियों को जगह आवंटन

जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे हेल्थ चेकअप शिविर
संजीवनी प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर 5 से 30 जून के बीच नेहरू पार्क रोड, बाणगंगा, राजेंद्र नगर, नंदा नगर, निपानिया, गुमाश्ता नगर, बिचौली हप्सी, आजाद नगर, धार रोड सहित कई अन्य जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सीबीसी, ईसीजी, फायब्रो स्कैन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लीवर, मेमोग्राफी, पेपस्मेयर, काल्पोस्कोपी और मोतियाबिंद जैसी जांचें नि:शुल्क कराई जाएंगी। अत्याधुनिक मशीनों के जरिये यह जांचें की जाएंगी तथा आवश्यकतानुसार उपचार भी मुहैया कराया जाएगा। शिविरों में एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी, जो मुफ्त परामर्श, परीक्षण एवं दवाइयां उपलब्ध कराएगी।

संभागायुक्त ने सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

विज्ञापन

संभागायुक्त दीपक सिंह ने हेल्थ चेकअप शिविरों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर साफ-सफाई, पीने का पानी, अस्थायी टॉयलेट सहित अन्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं। इस पहल का उद्देश्य न केवल आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि समय पर रोगों की पहचान और रोकथाम में भी मदद करना है।

बैठक में शामिल रहे विभागीय अधिकारी और विशेषज्ञ
इस बैठक में महाराजा यशवंतराव अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. शौजी जोसफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक अरविंद सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के आरएस चौहान, अरविंदो अस्पताल के एमडी डॉ. आदित्य चौरसिया, एआरटीओ राजेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गड़रिया समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें