फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 18 जून को इंदौर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कलेक्टर पहुंचे आयोजन स्थल

Mon, 16 Jun 2025 06:51 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रही हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
आयोजन स्थल पर कलेक्टर और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय इंदौर प्रवास कार्यक्रम 18 एवं 19 जून को प्रस्तावित है। राष्ट्रपति मुर्मू के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट जाकर भी व्यवस्था देखी
कलेक्टर सिंह ने सर्वप्रथम रेसीडेंसी पहुंचकर राष्ट्रपति के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं आवास, सत्कार, भोजन आदि की समीक्षा की। इसके उपरांत वे एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा, स्वागत एवं परिवहन व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयसीमा में पूर्ण की जाएं और राष्ट्रपति महोदया की गरिमा के अनुरूप किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यह इंदौर के लिए गौरव का क्षण है और सभी संबंधित विभाग अपने कार्यों को समन्वय से उच्चतम स्तर पर पूर्ण करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें