फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 8 महीने पहले हुई थी शादी, कोख में था बच्चा, देवर और सास की करतूत सुनकर पुलिस भी दंग

Thu, 20 Nov 2025 09:45 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के राजेंद्र नगर में 7 माह की गर्भवती अलका की संदिग्ध जलने से मौत हो गई। 17 नवंबर को दम तोड़ने से पहले उसने एक वीडियो बयान में सास और देवर पर करंट लगाकर जलाने और घर में कैद रखने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
8 महीने पहले हुई थी शादी, कोख में था बच्चा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुध नगर में रहने वाली एक नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका 7 माह की गर्भवती थी। मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बयान रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी सास और देवर पर उसे जलाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में जली थी महिला
मृतका की पहचान अलका (27) के रूप में हुई है। वह 8 अक्टूबर को अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। घटना के बाद पति अजय ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उसे चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ करीब एक महीने तक चले उपचार के बाद 17 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें...
Indore: अलफलाह यूनिवर्सिटी के कर्ताधर्ता जवाद का मकान होगा जमींदोज, महू परिषद ने दिया नोटिस
विज्ञापन


मराठी में रिकॉर्ड किया बयान, देवर पर करंट से जलाने का आरोप
अस्पताल में उपचार के दौरान अलका ने मोबाइल पर अपना बयान रिकॉर्ड करवाया था। उसने अपनी मातृभाषा (मराठी) में बताया कि वह देवास में अपनी बहन पूजा के घर जाना चाहती थी, लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया और अपशब्द कहे। अलका ने आरोप लगाया कि उसकी सास और देवर ने जानबूझकर उसे जलाया है। उसने देवर पर करंट लगाकर जलाने की बात भी कही।
विज्ञापन


घर में थी भारी पाबंदियां
अलका ने अपने बयान में बताया कि ससुराल में उस पर हर तरह की पाबंदी थी।
उसे अपनी मर्जी से कहीं आने-जाने नहीं दिया जाता था।
पति के साथ बाहर जाने पर भी रोक-टोक थी, लेकिन देवर के साथ जबरदस्ती बाहर भेजा जाता था।
घर में मेहमान आने पर भी उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था।

फरवरी 2025 में हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, अलका मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी और इसी साल फरवरी 2025 में उसकी शादी अजय से हुई थी। अजय एक निजी मॉल में काम करता है। मायके पक्ष और मामा ने पति, सास और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। राजेंद्र नगर पुलिस वायरल वीडियो और मायके पक्ष के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें