फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुलिस आरक्षक ने गार्ड रूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

Sun, 22 Dec 2024 03:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के सपना संगीता रोड स्थित यूको बैंक के गार्ड रूम में पुलिस आरक्षक मुकेश लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सट्टे से जुड़े मामले की जांच के कारण वे तनाव में थे।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सपना संगीता रोड स्थित यूको बैंक के गार्ड रूम में तैनात पुलिस आरक्षक मुकेश लोधी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने सुबह उसे फंदे पर लटका पाया। मुकेश पहले विजय नगर थाने में तैनात था, लेकिन डेढ़ साल पहले नाबालिग लड़कों के सट्टे से जुड़े मामले में शिकायत के बाद उसे थाने से हटा दिया गया था। इस मामले में पूर्व टीआई रविंद्र गुर्जर और दो अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में थे। जांच के कारण मुकेश तनाव में था।

बहन की मौत से तनाव में रहते थे

विज्ञापन

ग्वालियर के रहने वाले मुकेश लोधी 2013 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। दो साल पहले उनकी बहन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिससे वह पहले से ही मानसिक तनाव में थे। जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मुकेश के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें