फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में पुलिस ने खेली दूसरे दिन होली, कमिश्नर ने किया डांस और फिल्मी गीत भी गाए

Tue, 26 Mar 2024 03:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मैदान के एक हिस्से में पानी डालकर उसमे कीचड़ किया गया था। कुछ देर बाद उसका उपयोग कीचड़ होली के लिए किया गया। चार-पांच पुलिस जवान किसी एक को टांगा-टोली कर ला रहे थे और कीचड़ में लथ पथ कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस जवानों ने कीचड़ होली खेली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में धुलेंडी पर पुलिस अफसर और जवान सड़कों पर ड्यूटी निभा रहे थे, ताकि कानून व्यवस्था न बिगड़े, लेकिन दूसरे दिन पुलिस विभाग की होली का रंग जमा। डीआरपी लाइन मैदान में बुधवार को दंगा नियंत्रक वाहन वज्र तैनात था,लेकिन उससे प्रदर्शकारियों पर पानी नहीं बरसाया जा रहा था, बल्कि पुलिसवालों को रंग से तरबतर किया जा रहा था।

विज्ञापन


सारी चिंता छोड़कर पुलिस अफसर और जवान फिल्मी गानों पर थिकरते नजर आए। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता भी अलग रंग में नजर आए। उन्होंने पहले रंग बरसे,भीगे चुनर वाली गीत सुनाया। फिर साथी पुलिस अफसरों के साथ उन्होंने डांस भी किया।

डीआरपी लाइन में सुबह 9 बजे से ही पुलिस अफसर और जवान एकत्र होने लगे थे। पहले सभी ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी,फिर धीरे-धीरे होली का सुरुर चढ़ने लगा। कोई गीत गा रहा था तो कोई ढोलक की थाप पर नाच रहा था।

मैदान के एक हिस्से में पानी डालकर उसमे कीचड़ किया गया था। कुछ देर बाद उसका उपयोग कीचड़ होली के लिए किया गया। चार-पांच पुलिस जवान किसी एक को टांगा-टोली कर ला रहे थे और कीचड़ में लथ पथ कर रहे थे।

विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी भी होली खेेलने में व्यस्त रही। इसके बाद सभी ने व्यंजनों का स्वाद भी लिया। करीब दो घंटे तक होली खेलने के बाद पुलिस जवान अपने घरों की तरफ लौट गए और फिर शाम की ड्यूटी के लिए फिर थाने पहुंचे। उधर ट्रैफिक पुलिस ने भी एमटीएच कपाउंड में होली खेली। यहां भी देर तक होली का रंग जमा रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें