फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुलिस कॉन्स्टेबल ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 20 Oct 2025 11:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: थाना प्रभारी कमले ने कहा कि उन्होंने (कांस्टेबल) पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हाल ही में उनके एक परिजन के साथ हुए हादसे के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना इंदौर स्थित एक पुलिस कार्यालय परिसर में हुई। छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कमले ने बताया कि कॉन्स्टेबल की पहचान ब्रजराज सिंह सिकरवार के रूप में हुई है, जो ग्रामीण मनपुर थाने में पदस्थ है।

विज्ञापन


पढ़ें; पटाखे से लगी भीषण आग, जरा सी चिंगारी ने लिया विकराल रूप; पूरा मकान जलकर खाक

कमले ने कहा कि उन्होंने पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हाल ही में उनके एक परिजन के साथ हुए हादसे के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉन्स्टेबल से एक आवेदन पत्र भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें