फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जैन रत्न अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे समाज में योगदान देने वाले व्यक्तित्व, पूनम ढिल्लो-मनीष पॉल आएंगे

Thu, 14 Mar 2024 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

जैन रत्न अवॉर्ड का उद्देश्य समाज के अनमोल रत्नों को सम्मानित करना है, जो अपने विभिन्न क्षेत्रों में गहरी छाप छोड़ चुके हैं। ये व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। 
विज्ञापन
आयोजन की सूत्रधार जैन समाज की महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई, 7 अप्रैल को इंदौर के अभय प्रशाल ऑडिटोरियम में "एबीएस-जेएमएस जैन रत्न अवॉर्ड" का आयोजन करने जा रहा है। समारोह में समाज के प्रमुख व्यक्तित्वों, कलाकारों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सराहा व सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड एक्टर एवं एंकर मनीष पॉल एंकरिंग करेंगे, और मशहूर बॉलीवुड अदाकारा पूनम ढिल्लो अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी। 
विज्ञापन


अवार्ड फंक्शन को लेकर गुरुवार को रेस कोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल क्लब कैंपस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संस्था की अध्यक्ष शकुंतला सतीश पावेचा ने बताया कि जैन रत्न अवॉर्ड का उद्देश्य समाज के अनमोल रत्नों को सम्मानित करना है, जो अपने विभिन्न क्षेत्रों में गहरी छाप छोड़ चुके हैं। ये व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। संगठन संस्थापक अध्यक्ष रेखाजी वीरेंद्र जैन ने कहा कि संगठन में लगभग 5000 महिला सदस्य हैं। संस्था पिछले 29 वर्षों से महिलाओं के हित में कई समाज सेवा प्रकल्पों को निष्ठापूर्वक अंजाम देता आया है। इस कार्यक्रम के जरिये हम समाज को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे सदस्यों को सम्मानित करेंगे।

प्रीति गौतम अदाणी तथा मोतीलाल ओसवाल को "भारत जैन रत्न अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए कई जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का माहौल बॉलीवुड के अवॉर्ड सेरेमनी की तर्ज पर होगा, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें