फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर को नई रफ्तार देंगे एनआरआई, निवेश के साथ सामाजिक सुधारों पर भी करेंगे मदद

Mon, 16 Dec 2024 09:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: आज से इंदौर में दो दिवसीय एनआरआई फोरम वार्षिक मीट का आयोजन शुरू हुआ है। दुनियाभर के एनआरआई इंदौर को नई दिशा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 2
कार्यक्रम में आए एनआरआई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में आज NRI फोरम की वार्षिक मीट का तीसरा संस्करण शुरू हुआ। इंदौरी NRI समिट के कार्यक्रम में आज 28 देशों से 150 अप्रवासी भारतीय पहुंचे। समिट 0.3 का उद्घाटन उद्योगपति विमल तोड़ी, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि उद्योगपति विमल तोड़ी ने कहा इंदौर निवेश के लिए श्रेष्ठ स्थान है। हमने भी बाहर से आकर इंदौर में उद्योग लगाया। इंदौर में निवेश से लाभ के साथ आत्मीयता भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मंच से सभी ने अपनी राय दी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस आयोजन में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने संदेश भेजा और कहा कि एनआरआई फोरम केवल एक वार्षिक मीट नहीं है, बल्कि यह इंदौर और इसके वैश्विक परिवार के बीच एक मजबूत संबंध का उत्सव है। यह मंच एनआरआई को उनके शहर के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है। यह समिट प्रगति, एकता और संस्कृति का प्रतीक बनेगी और दुनिया भर के इंदौरवासियों को अपने प्रिय शहर से जोड़ने का काम करेगी।

समिट में अर्पित जैन (नीदरलैंड), सौरव गुप्ता, अंशुल लाड (यूएसए), रॉबिन सुनील पल (आयरलैंड), अंकित अग्रवाल (साइप्रस), शिवम शुक्ला (ऑस्ट्रेलिया), मितेन सोनी, आशीष अग्रवाल (कनाडा), अर्पित बंग, स्नेहा लड्ढा (न्यूजीलैंड), शीतल जैन, विक्रांत राठौर (सिंगापुर), विकास चौधरी, सोनिया बिल्लौरे (स्वीडन), आनंद शर्मा (जर्मनी), रोहन अग्रवाल, अर्पित चौरडिया (जापान), शांतनु मिश्रा, विपुल डिंडुलकर (यूके) समेत 25 देशों के करीब 150 एनआरआई शामिल हुए। इससे पहले सभी एनआरआई मित्रों का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। एनआरआई फोरम की संयोजक स्वाति कुणाल टरते ने बताया कि इंदौर के नए उद्यमियों को अपना काम प्रदर्शित करने और निवेश आकर्षित करने के अवसर भी मिलना चाहिए। मंगलवार सुबह बायपास पर एनआरआई क्रिकेट मैच का आयोजन पोहा जलेबी के साथ होगा एवं शाम का आयोजन सांस्कृतिक संध्या के साथ राजबाड़ा परिसर में होगा।

पहला पैनल
CA अतिशय खासगीवाला ने मॉडरेट किया। इसमें सुमित सूरी, निकेत मंगल, पुलकित दुबे, प्रतीक सिन्हा और निवेश और उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान दो पैनल डिस्कशन हुए। पैनल डिस्कशन में सिंगापुर से आईटी युवा उद्यमी साकेत दंडोतिया, अजय कासलीवाल (दुबई), फार्मा इंडस्ट्री से विनी मोटवानी (अमेरिका), रोहन अग्रवाल (जापान), अंशुल लाड (अमेरिका) और मॉडरेट हिमांशु गोयल ने किया। दूसरे पैनल में इंदौर में निवेश के सुझाव मिले और विदेशों की बेस्ट प्रैक्टिस पर डिस्कस की गई। 

दूसरा पैनल डिस्कशन
सिंगापुर से आईटी युवा उद्यमी साकेत दंडोतिया, अजय कासलीवाल दुबई, फार्मा इंडस्ट्री से विनी मोटवानी अमेरिका से, रोहन अग्रवाल जापान से, अंशुल लाड अमेरिका से शामिल हुए, मॉडरेट हिमांशु गोयल ने किया। दूसरे पैनल में इंदौर में निवेश के सुझाव मिले और विदेशों की बेस्ट प्रैक्टिस डिस्कस की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें